दिल में आशाओं की लहर जरूर आती है
दिल में आशाओं की लहर जरूर आती है
अगर आगे बढ़ने की जिद है तो
निकलेगा सभी समस्याओं का हल भी
डर छोड़कर हिम्मत कर
दिल में आशाओं की लहर जरूर आती है।
बेकार नही होती है किसी का भी जीवन
हर व्यक्ति अनमोल है
धैर्य धारण करों जीवन में
दिल में आशाओं की लहर जरूर आती है।
मीठे बोलो, अच्छा व्यवहार करो
कोई भी हरा नही सकता है तुमको
ईश्वर की कृपा बरसेगी एक दिन
दिल में आशाओं की लहर जरूर आती है।
दुनिया में कुछ भी ऐसा नही है
जिसकी चमक सदा समान होती है
हवाओं की दिशा भी बदल जाती है
दिल में आशाओं की लहर जरूर आती है।
इस जग के मेले में सज्जनों
हौसलों की उड़ान भरना पड़ेगा
बतलाओ तो संघर्ष कहा नही है
दिल में आशाओं की लहर जरूर आती है।
जीवन के संघर्ष से क्या घबराना
जीवन तो है प्रभु जी का एक नजराना
सघर्ष से ही बनती है जिंदगी जन्नत
दिल में आशाओं की लहर जरूर आती है।
नूतन लाल साहू
Gunjan Kamal
05-Mar-2024 07:33 PM
👌👏
Reply
Mohammed urooj khan
05-Mar-2024 12:03 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
03-Mar-2024 08:28 AM
बेहतरीन
Reply